Wednesday, April 22, 2026

वो जहाँ भी रहें खुश रहें,
तभी इश्क़ मुक़म्मल है मेरा...

 

Friday, January 16, 2026

हम इज़हार ए मोहब्बत ना कर पाये कभी,
और वो हमारी आंखों को ना पढ़ पाये कभी...💓💓


Wednesday, October 8, 2025

इश्क करू या इबादत दोनों में तू ही नजर आती है,

मेरी रूह भी अब मेरी नहीं इसमें भी तू समायी रहती है...

Sunday, August 17, 2025

तुम्हारी महफ़िल में हम फ़ना होने आयें है, 

सुना है तुुम आँखों से कत्ल करती हो...


Tuesday, May 6, 2025

तेरी निगाहों ने दीवाना बनाया मुझे,अब इन निगाहों में बसा ले मुझे,
खो ना जाँऊ दुनियाँ की भीड़ में अपने आगोश में छुपा ले मुझे...


Tuesday, March 4, 2025

 उसकी आंखे उसकी जुल्फें उसकी अदाएं उसके इशारे उसका इठलाके शरमाना,

कभी फूलों सा मुस्कुराना कभी घबराकर मेरी बाँहों में सिमट जाना... 

बहुत याद आता है...💓


Sunday, February 23, 2025

शब्दों की मोहब्बत अक्सर दग़ा देती है,
रूह से मोहब्बत सुकून देती है...



Thursday, January 23, 2025

ये जो जुल्फें मेरे माशूक ने लहराई है मानों आसमान में घटा सी छाई है,
डूब रहे हैं हम उनके इश्क़ में धड़कनें भी अब बढ़ आई हैं...❤️


Thursday, November 7, 2024

सलामत रहे तेरी आंखो की मस्ती,
मुझे मयकशी की जरूरत नही है...💓


Thursday, July 11, 2024

सादगी हमारी जरा एक बार तो देखिए,एतबार आपके वादे पे कर लिया...

बात तो एक बार मिलने की थी,इंतजार आपका उम्रभर कर लिया...❤️

Thursday, June 27, 2024

तेरे इश्क़ ने ऐसा भिगोया मुझे...
मेरी रूह भी अब मेरी नहीं...



Saturday, April 6, 2024

 धागा ख़त्म हो गया मन्नतों का तुझे मांगते मांगते,

अब धड़कने बाँध आया हूँ तेरे नाम की...


Tuesday, January 23, 2024

मेरी रूह में समां गई हो तुम,
मेरी मौत के साथ जनाज़ा तेरा भी निकलेगा...


Thursday, December 14, 2023

तू मेरे दिल के रुह-ब-रुह आ तो सही... 

तेरी रूह में ना बस जाऊ तो कहना...


Thursday, November 16, 2023

तेरे पैमाने में भी वो जाम नहीं साक़ी.
जो मेरे माशूक की निगाहों में है...

Sunday, September 17, 2023

 मेरा इश्क एक शाम का नही है,तेरी तन्हाइयों में बेनाम सा नही है...

तू मुक्कमल जहां है मेरा,तेरे बिना कोई अरमान नही है...


Wednesday, July 12, 2023

मेरे माशूक़ की आँखों में जो चमक है...
वो ही जीवन की महक है...



Wednesday, July 5, 2023

वो चमकती आँखें भीगी जुल्फें कुदरत का नूर है...
मेरे माशूक़ सी ना इस जहाँ में कोई हूर है...



Sunday, July 2, 2023

तेरी चाहत में तन्हाई हर रात मिलेंगी... 

तेरी यादों से रिहाई मौत के बाद मिलेगी... 

तुझे भी रुसवाई मेरे बाद मिलेगी...

Friday, June 9, 2023

 ये जमाना भी क्या जमाना था...
वो अपनो का साथ खुले ज़ज्बात...
बिना स्वार्थ के चले जाते थे साथ...
परिवार में होती थी प्यार की बात...
ये जमाना भी...