Tuesday, September 5, 2017

दस्तक

तुम्हारे आने से जिंदगी में हंसी पल हुए...
कुछ ख्बाब पुरे तो कुछ हम पुरे हुए...
कुछ चाहतें थी अधूरी...
जो आने से तुम्हारे हुई है पूरी...

Thursday, August 24, 2017

ख्वाहिश

                                                        ज़िन्दगी की ख्वाहिश है बस इतनी...
                                                        मरने के बाद भी ज़िन्दा रहूँ दिलों में...

Wednesday, August 23, 2017

चाहत

अगर मोहब्बत है तो चाहोंगे उम्र भर...
वो मिले या ना मिले निभाओगे उम्र भर...

Friday, August 18, 2017

बुराई

जाने क्यों दूसरों को सताते है लोग...
मरने के बाद सब छोड़ जाते है लोग...
याद आती है सिर्फ अच्छाइयाँ...
फिर क्यों बुराई किये जाते है लोग...

Friday, August 11, 2017

मुफलिसी

ज़माने में नहीं है मुफलिसी के तलबगार...
छोड़ जाते है अपने भी बीच बाजार...
हो पास खज़ाना तो हो जाते सब खिदमतगार...
सोच कर करना अब ज़माने में ऐतबार...
ज़माने में नहीं...

Thursday, August 10, 2017

नकाब


उन्होंने जब अपने चेहरे से नकाब हटा दिया...
उस रात को चांदनी रात बना दिया...
मदहोश हो गये उस नूर को देखकर...
होश आने के लिए उन्होंने फिर अपना नकाब सरका दिया...

दिल

भूल जाएँ तुम्हे हो नहीं सकता...
ये दिल तुम्हे खो नहीं सकता...
आँसू दिल के जज़्बातो को डुबो नहीं सकता...
ये प्यार तुम बिन हो नहीं सकता...

Tuesday, August 8, 2017

नफरतो

नफरतो के पंखो से उड़ा नहीं जाता...
जिंदगी में सब कुछ कहा नहीं जाता...
बिन बोले समझ जाते है जो...
जिंदगी में उन्हे खोया नहीं जाता...

Friday, August 4, 2017

रूठने

वो देख़ कर ऐसे फेरते है नजरे जैसे जानते नहीं...
चाहते है दिल ही दिल में लेकिन मानते नहीं...
उन्हे जिद है हमसे रूठने की...
और हम है के मानते नहीं...

Wednesday, August 2, 2017

दुनिया

नफरत भरी दुनिया में मोहब्बत के पेड़ लगाओ...
जिनका फल मिले जीवन भर कुछ ऐसा कर जाओ...
मुश्किलें आएगी उनको चीर कर...
शिखर पर पहुँच जाओ...

Friday, July 28, 2017

समर्पण

तुम अपनी वफ़ा की इंतहा कर दो...
हम अपनी मोहब्बत की कर देंगे...
ये जिंदगी हसीन हो जाएगी...
जब हम दोनों समर्पण कर देंगे...

Tuesday, July 25, 2017

आशिकी

हमसे दूर जाना आसान ना होगा...
हमे भूल पाना आसान ना होगा...
हम वो खुशबू है जो साँसों में बस्ती है...
अपनी साँसों को मिटाना आसान ना होगा...

Wednesday, July 12, 2017

जीवन

जब हमारे जीवन में जब सुख आता है
तो बहुत इंसानो को साथ ले आता है.
लेकिन अगर जीवन में दुःख आता है
तो सिर्फ अपनों को पास छोड़ जाता है
कभी हसना है, कभी रोना है
जीवन सुख दुःख का संगम है ...

इन्तहा

अपनी मोहब्बत की इन्तहा कर दो...
वो चाहें या ना चाहें...
तुम अपनी जिंदगी उनके नाम कर दो...

Friday, July 7, 2017

जुल्फों

तुम्हारी जुल्फों के साये मे तहाँ उम्र रहना चाहता हूँ...
तुम रहो पास तो मै तुममे खो जाना चाहता हूँ...
जिंदगी सँवर गई तुमसे मिलके...
 तुम बिन अब नहीं रहना चाहता हूँ...

Sunday, May 28, 2017

इन्तज़ार

वो हमसे पूछते थे क्या हाल हैं ऐ जिन्दगीं...
हमारी जिन्दगीं गुजर गई इसी इन्तज़ार मे...
कब मिलेगी हाल ऐं जिन्दगीं...